Home Ambala बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद कर ‘मेरी उडारी लेडीज क्लब’ ने की...

बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद कर ‘मेरी उडारी लेडीज क्लब’ ने की मिसाल कायम

183
0

अंबाला (एकता): अंबाला में आई बाढ़ से लोगों की जिंदगी भर की कमाई रातों रात बह गई। अब अंबाला में मेरी उडारी लेडीज क्लब ऐसे लोगों को राहत पहुंचाने के लिए आगे आया। बता दें कि अंबाला की मेयर शक्ति रानी शर्मा के साथ मिलकर मेरी उडारी लेडीज क्लब ने घर-घर जाकर सूखा राशन बांटा ताकि लोगों को कुछ राहत पहुंचाई जा सके।

इस दौरान मेरी उडारी क्लब के सदस्यों की खूब तारीफ हुई। मेयर शक्ति रानी शर्मा ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी हो रही है, क्लब की ये बेटियां खुद आगे आकर मुसीबत की इस घड़ी में लोगों को राशन बांट रही हैं। अंबाला शहर के गोवर्धन नगर में काफी नुकसान हुआ है। आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि कैसे लोगों के घर तक नहीं बचे।

बाढ़ के बाद जरूरतमंद लोगों को राशन पहुंचाने के लिए मेरी उडारी लेडीज क्लब की महिला सदस्यों ने मिलकर राशन इकट्ठा किया और उस राशन को घर घर पहुंचाने की ठान ली। अंबाला में मेरी उडारी लेडीज क्लब समाज सेवा के काम में हमेशा आगे रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here