फरीदाबाद (एकता): जिस उम्र में लोग काम छोड़कर आराम करते हैं उस उम्र में हरियाणा का यह रिटायर्ड एसपी देश के लिए पहलवान तैयार करता है। बता दें कि 82 की उम्र में भी इनके हौसले इतने बुलंद हैं कि वह खुद तो पहलवानी करता ही है बल्कि देश के खिलाड़ियों को भी बहादुर बनाता है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार फरीदाबाद के जगरूप राठी का नाम हर कोई जानता है। जगरूप राठी इससे पहले एसपी के पद पर नौकरी कर चुके हैं। वह नौकरी के साथ-साथ कुश्ती से भी प्यार करते थे। जिसके चलते आज वहीं कुश्ती ने उन्हें सिपाही के पद से ऊपर एसपी के पद पर पहुंचा दिया गया।

खास बात यह है कि जगरूप राठी अर्जुन अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं। वह अपनी बेटी के साथ मिलकर फरीदाबाद में एक रेसलिंग की एकेडमी चलाते हैं। उनकी बेटी नेहा राठी भी अपने पिता के साथ मिलकर एकेडमी चला रही हैं। वह करीब 60 साल से कुश्ती की अलग-अलग प्रतियोगिताओं में भाग लेकर जीतते आए हैं। उनका एक सपना है कि वह देश के भविष्य यानि बच्चों के सपनों को साकार करें। नेहा राठी इंस्पेक्टर है।








