Home Haryana गुरुग्राम के सिविल अस्पताल में मचा हाहाकार: 16 घंटे से तड़प रहे...

गुरुग्राम के सिविल अस्पताल में मचा हाहाकार: 16 घंटे से तड़प रहे मरीज, जानिए कारण

188
0

गुरुग्राम (अंकुर कपूर): दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम के सेक्टर-10 सिविल अस्पताल में उस समय हाहाकार मचा, जब पिछले 16 घंटे से मरीज तड़पते रहे। बता दें कि अस्पताल में बिजली ना होने के कारण स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हो गई हैं, पिछले 16 घंटे से इलाज के लिए मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ओपीडी में सैकड़ों मरीजों की भीड़ लगी हुई है।

कई लोग गोद में लिए नवजात शिशुओं को गर्मी से राहत दिलाते हुए दिख रहे हैं तो कोई  अंधेरे में मोबाइल टॉर्च की रोशनी से डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। हालांकि यह अस्पताल विश्व के मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बना चुका है। दरअसल पिछले 16 घंटे से सेक्टर 10 सिविल हॉस्पिटल में बिजली गुल है। इमरजेंसी और गायनी वार्ड को छोड़कर बाकी पूरे अस्पताल में अंधेरा छाया हुआ है। रविवार शाम से सेक्टर 10 सिविल हॉस्पिटल में बिजली न होने के कारण स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से चरमरा गई है। मरीजों को राहत की सांस लेने के लिए वार्ड से बाहर निकलना पड़ रहा है।

एसएमओ डॉक्टर अलका सिंह की मानें तो सिविल अस्पताल के अंडरग्राउंड इलेक्ट्रिक केबल में बार-बार फोन आ रहा है जिसके कारण इस तरह की समस्या हुई। बच्चों के इलाज के लिए काउंटर रूम से बाहर कर दिए गए हैं, ताकि सुचारू रूप से इलाज की सुविधा चलती रहे। ओपीडी वार्ड में कंप्यूटर द्वारा कार्ड बनाए जाते हैं लेकिन बिजली ना होने के कारण अब मैनुअल कार्ड बनाने के निर्देश दे दिए हैं, जिसमें थोड़ा समय लगता है। बिजली की समस्या को जल्द से जल्द ठीक कराने की कोशिश की जा रही है।

एक तरफ अस्पताल प्रबंधन मरीजों को कोई समस्या ना होने का दावा कर रहा है तो वही पूरे सिविल अस्पताल में बिजली ना होने के कारण हाहाकार मचा हुआ है। फिलहाल विभाग को बिजली का पोल ठीक कराने के बारे में जानकारी दे दी गई है अब देखना होगा कि कब तक सिविल अस्पताल में बिजली आप आती है और मरीजों को सुचारू रूप से इलाज मिल पाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here