रोहतक (एकता): गुर्दे में पथरी की समस्या आम हो गई है। लेकिन आपको अब इसके लिए परेशान होने की बात नहीं है। अब आसानी से गुर्दे में पथरी का इलाज हो सकेगा। खास बात यह है कि अब आपको इसके लिए ऑप#रेशन तक करवाने की जरूरत नहीं है। आप ऑपरेशन के 2 घंटे बाद छुट्टी लेकर घर जा सकते हैं।
मीडिया सूत्रों के अनुसार इससे मरीजों को थोड़ी राहत मिलेगी। जानकारी के मुताबिक यह सुविधा सरकार ने हरियाणा के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान पीजीआईएमएस में मरीजों को दी है। बताया जा रहा है कि इस पीजीआईएमएस में सरकार ने सबसे महंगी एक्स्ट्राकोर्पोरियल शॉक वेव लिथोट्रिप्सी मशीन की सुविधा दी है। इसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। अब लगातार पत्थी के केस बढ़ते जा रहे हैं।
अब इन मरीजों का इलाज ईएसडब्लूएल मशीन से किया जाएगा। जो कि न तो दर्द देगा और इससे आपको सिर्फ 2 घंटों में ही घर भेज दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह मशीन 45 से 60 मिनट में ऑपरेशन कर डेढ़ सेंटीमीटर तक की पथरी तोड़ने में काबिल है। यह पथरी को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ सकता है। ये टुकड़े यूरीन के रास्ते बाहर निकल जाएंगे। इससे मांसपेशियों, हड्डी या त्वचा को नुकसान भी नहीं होता।







