हरियाणा (एकता): ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दूसरे चरण में राहुल गांधी 5 जनवरी को यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर गांव सनौली खुर्द पानीपत पहुंचेंगे। जहां वह पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला में पदयात्रा के साथ-साथ रात को आराम करेंगे। इसके बाद 6 जनवरी को वह सनोली-पानीपत रोड से यात्रा शुरू कर नई अनाज मंडी में पहुंचेंगे। जहां वह जनसभा के बाद रात को वहीं रुकेंगे। अगले दिन वह करनाल में प्रवेश कर एनडीआरआई चौक पहुंचेगी।
यहां झिलमिल फिलिंग स्टेशन के पास उचाना करनाल में पदयात्रा का विश्राम होगा और 8 जनवरी को करनाल में सुबह छह बजे श्यामगढ़, नीलोखेड़ी से यात्रा शुरू होगी। अगले दिन झिरबड़ी से शुरु होकर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के पुराने बस अड्डे पर शाम साढ़े छह बजे पहुंचेगी। 9 को सुबह पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पहुंचेगी है।
इसके बाद यात्रा का रुख अंबाला छावनी की अनाज मंडी की ओर होगा। 10 जनवरी को पदयात्रा फिलाडेल्फिया अस्पताल अंबाला से चलकर अंबाला के पास हरियाणा-पंजाब सीमा पर शाम को पहुंचेगी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 10 जनवरी को पंजाब में दस्तक देगी।







