अंबाला (एकता): हरियाणा में आज यानि बुधवार को क्लर्कों की हड़ताल खत्म हो गई है। खास बात यह है कि क्लर्क अब काम पर लौटेंगे। मीडिया सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ चल रही क्लर्क एसोसिएशन के प्रतिनिधियों की बैठक खत्म हो गई है।
क्लर्कों ने बुधवार से काम पर लौटने की बात कही। कुछ मामलों पर सहमति नहीं बनी है, जबकि मांगों के मामले में दो रिटायर्ड आईएएस अधिकारियों समेत चार से पांच सदस्यों की कमेटी बनेगी। गौरतलब है कि प्रदेश में 42 दिन बाद क्लर्कों की हड़ताल खत्म हुई। मीटिंग में सरकार की ओर से 21,700 पे स्केल का ऑफर दिया गया, लेकिन एसोसिएशन ने इसे ठुकरा दिया। अब कमेटी 3 महीने क्लर्कों की सभी मांगों पर चर्चा करेगी।







