Home Haryana गृह मंत्री अनिल विज ने नवनिर्मित अटल पार्क का किया उद्घाटन, कही...

गृह मंत्री अनिल विज ने नवनिर्मित अटल पार्क का किया उद्घाटन, कही ये बड़ी बात

220
0

अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि एक शहर मकानों या सड़कों से नहीं बनता, पार्क भी शहर की जरूरत होते हैं। पार्कों में लोग एक साथ आकर बैठते हैं जिससे हमारा सोशल ताना-बाना मजबूत होता है। विज रविवार दोपहर महेश नगर में नवनिर्मित अटल पार्क के उद्घाटन के उपरांत स्थानीय नागरिकों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पार्कों के रखरखाव के लिए सरकार द्वारा योजना बनाई गई है। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि जितने भी पार्क कालोनियों में बने हैं। वहां के लोग आगे आए और अपनी संस्था को रजिस्टर्ड कराकर पार्क की देखरेख का दायित्व प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि लोग अपने दायित्वों का निर्वाह करने लगे तो इस देश, प्रदेश व शहर को और अधिक बेहतर बनाया जा सकता है।

इससे पहले गृह मंत्री ने अटल पार्क का मुआयना किया। पार्क का रखरखाव करने वाली नागरिक मंच संस्था के पदाधिकारियों द्वारा मंत्री अनिल विज का स्वागत किया गया। इस अवसर पर नागरिक मंच के अध्यक्ष वीके जैन, उपाध्यक्ष वीके शर्मा, महासचिव प्रवीण शर्मा, संयुक्त सचिव सुरेश दुपड़ सहित भाजपा उपाध्यक्ष जसबीर जस्सी, महेशनगर मंडल अध्यक्ष अजय पराशर, अध्यक्ष राजीव गुप्ता डिम्पल, श्याम सुंदर अरोड़ा, सुरेंद्र तिवारी, अजय बवेजा, पूर्व चेयरमैन नीलम शर्मा, दीपक भसीन, रमन अग्रवाल एवं अन्य मौजूद रहे।

समाज सेवा में नागरिक मंच के कार्यों की गृह मंत्री अनिल विज ने प्रशंसा की। उन्होंने कहा अक्सर लोगों से सुनने को मिलता है कि सरकार ने हमारे लिए क्या किया, लेकिन कोई यह नहीं बोलता कि हमने सरकार के लिए क्या किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here