Home Haryana 65 सालों से हरियाणा के इस रेलवे स्टेशन पर जल रहा ‘सांझा...

65 सालों से हरियाणा के इस रेलवे स्टेशन पर जल रहा ‘सांझा चूल्हा’, गरीब यात्रियों को फ्री में मिल रहा भरपेट खाना

206
0

चरखी दादरी (एकता): कहा जाता है कि किसी भूखे को खाना खिलाने से बड़ा पुण्य कोई हो ही नहीं सकता। ऐसा ही कुछ हरियाणा के चरखी दादरी का एकमात्र रेलवे स्टेशन भूखे और बेसहारा लोगों की सहायता के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार जहां लगभग 63 सालों से भूखे पेट आने जाने वालों को फ्री में भरपेट भोजन मिलता है। अगर यहां कोई यात्री रात गुजार भी रहा है तो वह कभी भूखे पेट नहीं सोता। खास बात यह है कि इस स्टेशन पर रामा सेवा दल समिति का ‘सांझा चूल्हा’ लगातार जल रहा है।

जानकारी के मुताबिक 1960 में लाला फकीरचंद ने रेलवे स्टेशन पर फ्री भोजन की मुहिम शुरू की थी, जो आज तक चल रही है। संस्था ने खाना तैयार करने के लिए 5 कर्मचारी लगाए हैं। वह सुबह साढ़े 10 बजे से डेढ़ बजे तक ट्रेन में बैठे, आने-जाने वाले यात्रियों को फ्री भोजन खिलाते हैं। उनका कहना है कि उन्हें सेवा करने से सुकून मिलता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here