Home Haryana केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली से पानीपत तक 11 फ्लाईओवरों का...

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली से पानीपत तक 11 फ्लाईओवरों का किया उद्घाटन, CM खट्टर ने जताया आभार

195
0

सोनीपत (एकता): केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हरियाणा को बड़ी सौगात दी है। बता दें कि 20 जून को सोनीपत में परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने बीसवांमील चौक से 890 करोड़ की लागत से दिल्ली से पानीपत तक आठ लेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने 11 फ्लाईओवर के निर्माण का उद्घाटन किया।

मीडिया सूत्रों के अनुसार इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक हरियाणा को सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया।

उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा हरियाणा को रेलवे फाटक मुक्त बनाने के लिए आरओबी व आरयूबी के निर्माण हेतु सेतू भारतम योजना के तहत 300 करोड़ रुपए की मांग रखी। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा कि दिसम्बर 2024 तक उनका मंत्रालय हरियाण में 100 प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहा है। जिनमें से 2200 किलोमीटर की 47,000 करोड़ रुपए की 51 परियोजनाएं पूरी हो चुकी है। इन परियोजनाओं से हरियाणा की तस्वीर बदलेगी और हरियाणा के सड़क रास्ते अमेरिका के बराबर होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here