Home Haryana जज्बे को सलाम: हरियाणा की बेटी प्रतिभा फोगाट Indian Air Force में...

जज्बे को सलाम: हरियाणा की बेटी प्रतिभा फोगाट Indian Air Force में बनी फ्लाइंग ऑफिसर

213
0

भिवानी (एकता): भिवानी जिले के गांव बीरण की बेटी प्रतिभा फोगाट ने हरियाणा का नाम रोशन किया है। बता दें कि प्रतिभा भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनी है। मीडिया सूत्रों के अनुसार जोधपुर में वायुसेना केंद्रीय विद्यालय नंबर-2 से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर वह खेलकूद में वाॅलीबाल प्रतियोगिता में जिला चैंपियन भी रही।

जानकारी के मुताबिक प्रतिभा बचपन से ही काफी होशियार थी। प्रतिभा के पिता राज नरेंद्र फोगाट वायुसेना में बतौर वारंट ऑफिसर तैनात हैं। प्रतिभा ने अपनी मेहनत से यह मपकाम हासिल किया। उसका परिवार और गांव के लोग उसके जज्बे को सलाम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि 19 जून को प्रतिभा का अपने गांव में पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here