Home Haryana चीन में H9N2 वायरस के खतरे को देखते हुए हरियाणा में एडवाइजरी...

चीन में H9N2 वायरस के खतरे को देखते हुए हरियाणा में एडवाइजरी जारी

144
0
करनाल : चन्द्रिका ( TSN)-चीन में H9N2 वायरस के खतरे को देखते हुए हरियाणा में एडवाइजरी जारी कर दी गई है । वहीं बच्चो के आईएलआई केस आईडीएसपी पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश भी  जारी किए गए हैं  । इसके अलावा सरकारी और गैर सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं को भी  गाइडलाइंस दी गई
है ।
H9N2 वायरस को लेकर हुई  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
चीन में बढ़ते नए वायरस के संक्रमण ने भारत सहित कई देशों की चिंता बढ़ा दी है । चीन में जिस तेजी के साथ बच्चो में वायरस H9N2 फैल रहा है, उसको देखते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को एडवाइजरी जारी की है । हालांकि अभी तक हरियाणा में नए वायरस के संक्रमण का कोई केस सामने नही आया है । बावजूद इसके सरकार और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन कृष्ण कुमार ने बताया कि H9N2 वायरस को लेकर आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हुई है । बच्चो में होने वाले सर्दी खांसी जैसे संक्रमण पर निगरानी रखने की हिदायत दी गई है । वही बच्चो में आईएलआई केस की रिपोर्ट विभाग के आईडीएसपी पोर्टल पर दर्ज करवाने के निर्देश दिए गए है । सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों को ये जानकारी पोर्टल पर देनी होगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here