Home Haryana गृह मंत्री अनिल विज ने की हाई लेवल मीटिंग, सुरक्षा के मुद्दे...

गृह मंत्री अनिल विज ने की हाई लेवल मीटिंग, सुरक्षा के मुद्दे को लेकर हुई ये चर्चा

154
0

अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला में बीते लंबे समय से आतंकी साजिशों के मामले मिल रहे हैं। इसी को लेकर हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सोमवार को पुलिस अधिकारियों, भारतीय सेना, भारतीय वायुसेना, इंटेलिजेंस ब्यूरो और नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर एक समन्वय के साथ चलने के लिए रणनीति बनाई है। खास बात यह है कि इस बैठक में केंद्रीय एजेंसी के साथ पंजाब से भी लॉ एंड ऑर्डर से जुड़े फैसले लेने वाले अधिकारी आए हुए हैं।

वह पंजाब-हरियाणा को टारगेट कर रहे हैं। अंतकियों के स्लीपर सेल नशा व घातक हथियारों को दोनों ही राज्यों में तस्करी के माध्यम से भेज रहे हैं। जिसका प्रमाण इसी बात से लगाया जा सकता है कि अंबाला में बीते दो से तीन सालों में विस्फोटक से जुड़ी सामग्री मिल चुकी है। यही हाल पंजाब का है। गृह मंत्री ने सेना से लेकर पुलिस अधिकारियों तक निर्देशित किया है कि एसे मामले में एक साथ समन्वय के साथ काम करने पर काबू पाया जा सकता है।

गौरतलब है कि हाल ही में अंबाला के शहजादपुर के सोंतली गांव में चार हैंड ग्रेनेड पुलिस को मिले थे, जिसे पुलिस ने निष्क्रिय करवा दिया था। इस मामले के बाद गृह मंत्री अनिल विज ने संज्ञान लिया और पुलिस की रूटीन बैठक में इस मुद्दे को शामिल करवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here