Home Haryana चुनाव की तारीख पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा का CM पर करारा वार

चुनाव की तारीख पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा का CM पर करारा वार

124
0
17 अगस्त,हरियाणा  : हरियाणा कांग्रेस के फायर ब्रांड नेता और रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने जगाधरी विधानसभा में हरियाणा मांगे हिसाब पदयात्रा कर माहौल को काफी हद तक कांग्रेस के अनुकूल कर दिया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी को कटघरे में खड़ा किया और फीलिंग वाले बयान पर जमकर चुटकी ली.
दीपेंद्र हुड्डा ने जगाधरी विधानसभा हरियाणा मांगे हिसाब पदयात्रा से कांग्रेस के माहौल में जान डाल दी। दीपेंद्र हुड्डा की एक झलक पाने और उन्हें सुनने के लिए वर्कर काफी उत्साहित नजर आए। दीपेंद्र की पदयात्रा  जगाधरी के बुढ़िया चौक से शुरू होकर झंडेवाला चौक से कुछ दूरी पर खत्म हुई। करीब 1 किलोमीटर की इस यात्रा में दीपेंद्र को एक घंटा लगा और बाजार में उन्होंने सभी का लोगों का अभिवादन भी स्वीकार किया।
 दीपेंद्र हुड्डा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को आड़े हाथ लिया। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने मुख्यमंत्री नायब सैनी के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें नायब सैनी ने कहा था कि चुनाव समय पर होंगे। जिसके जवाब में दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि नायब सैनी सोच रहे हैं कि कुछ समय मिल जाए आगे मिले या ना मिले। उन्होंने यह भी कहा कि नायब सैनी सीएम पद की फीलिंग ले रहे हैं लेकिन चुनाव की तारीखों ने उनकी इस फिलिंग में खलल डाल दिया। दीपेंद्र हुड्डा यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि शायद बीजेपी को उनसे कुछ नाराजगी है या फिर बीजेपी नायब सैनी को मुख्यमंत्री कभी मानकर ही नहीं चली। रोहतक सांसद ने कहा जब हमने बीजेपी से हिसाब मांगा तो उन्होंने उल्टे फतेहाबाद में 10 कामों में से आठ काम भूपेंद्र हुड्डा राज के गिनवा दिए और फिर गुस्से में आकर एक अधिकारी को भी सस्पेंड कर दिया। आपको बता दीपेंद्र हुड्डा पूरे प्रदेश में हरियाणा मांगे हिसाब पदयात्रा निकाल रहे हैं। जगाधरी विधानसभा में हुई यह पदयात्रा उनकी 34 विधानसभा को पार कर गई है। अब देखना होगा उनकी इस पदयात्रा का असर  आने वाले चुनाव में कितना होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here