Home Haryana राजनैतिक पार्टियां विनेश फोगाट को टिकट देने में आएगी आगे...

राजनैतिक पार्टियां विनेश फोगाट को टिकट देने में आएगी आगे -गुरुनाम चढूनी

148
0
12 अगस्त, हिसार: किसान सघर्ष पार्टी व भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के अध्यक्ष गुरुनाम चढूनी ने कहा कि   कुश्ती खिलाडी विनेश फोगाट के साथ अन्याय हुआ है.विनेश का हम हर तरीके से  सम्मान  करते है,हम उनके साथ है। गोल्ड का सम्मान  मिलना चाहिए, राज्य सभा पद मिलना चाहिए.इस सवाल पर चढूनी ने कहा कि विनेश गोल्ड मैडल पाने के  लिए लड़ रही थी परंतु नही मिला पर भारत की जनता उनको पूरा सममान दे रही है. ऐसे में अब राजनैतिक पार्टिया विनेश फोगाट को  टिकट देने के लिए आगे आएगी। उन्होंने कहा कि  बीजेपी जेजेपी के साथ समझौता नही हो सकता।
 गुरुनाम सिंह  ने कहा कि बीजेपी  ने देश में राजनीति का व्यापारी करण कर दिया है। गुरुनाम सिंह ने कहा कि बदरगाह हवाई अडड्े बैंक कंपनियों का शिक्षा का निजी करण  कर दिया है सभी कानून पूंजीपतियों के लिए बनते है।चढूनी ने कहा कि  बीजेपी सरकार ने पद्रह लाख करोड़ बैंकों के हवाले कर दिया है. किसान मजदूर कर्जे में दब रहा है, नौ लोगों के पास करोड अरबो की संपति है। उन्होंने कहा कि आज अच्छे लोगों को राजनीति में लाने में जरुरत है इसलिए पार्टी का गठन किया है। उनकी पार्टी किसानो कमेरे वर्ग के लिए लडने का काम करेगी। विधान सभा में पार्टी प्रदेश में चुनाव लडेगी और प्रदेश स्तर पर बैठकी की जा रही है। हमारी पार्टी की सरकार आने पर किसान को हर प्रकार की नई स्कीमे देगे। कौशल रोजगार के तहत कर्मचारियों का वेतन बढाया जाएगा। टिकटों का मौका युवाओं को दिया जाएगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here