Home Crime अंबाला पुलिस के हाथ एक और बड़ी कामयाबी, 480 नशीले कैप्सूल्स और...

अंबाला पुलिस के हाथ एक और बड़ी कामयाबी, 480 नशीले कैप्सूल्स और दवाइयों के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

231
0

अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला में नशे को खत्म करने के लिए पुलिस विशेष अभियान चला रहा है, जिसके तहत सीआईए शहजादपुर के हाथ एक और बड़ी कामयाबी लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए शहजादपुर ने अंबाला शहर के नावल्टी चौंक पर रेड करके एक नशा तस्कर को हिरासत में लिया था, जिसके पास एक पिट्ठू बैग भी था।

तलाशी लेने पर बैग में से 480 नशीले कैप्सूल्स और 5430 नशीली गोलियां भी बरामद हुई हैं। पेशे से नशा तस्कर एक केमिस्ट की दुकान चलाता था। जानकारी देते हुए अंबाला के एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि सीआईए शहजादपुर ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। प्राथमिक जांच में यह पता लगा है कि तस्कर कहां से यह नशीला सामान लेकर आता था। यह नशा खुद भी बेचता था और आगे सप्लाई भी करता था। फिलहाल उसे रिमांड पर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here