रेवाड़ी (एकता): रेवाड़ी जिले में उस समय अफरातफरी मची जब अस्पताल में जाम छलकाते ऑन ड्यूटी एंबुलेंस चालकों को सीएम फ्लाइंग ने रंगे हाथों पकड़ा। मीडिया सूत्रों के अनुसार नागरिक अस्पताल में शनिवार रात को चार एंबुलेंस चालक आन ड्यूटी थे। लेकिन वह शराब पी रहे थे। जैसे ही इसकी सूचना मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को मिली तो उन्होंने पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया। ड्यूटी के दौरान जाम छलका रहे थे एंबुलेंस ड्राइवर
बता दें कि पुलिस चौकी के पास ही एंबुलेंस चालकों का एक कमरा बना हुआ है। इस कमरे में वह कई महीनों से जाम छलका रहे थे। जब चारों चालक पूरी तरह से नशे में धुत्त थे तो उसी समय मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने रेड मारी। खास बात यह है कि शराब पीने के दौरान अगर कोई कॉल आता भी तो यह एंबुलेंस चालक नहीं जा पाते। इनके चक्कर में कई लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ता।







