अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला शहर में सरेआम ठेकों पर श+राब पिलाई जा रही है। इतना ही नहीं ठेके के बाहर सड़क पर लोग शराब पीते नजर आते हैं जिसकी वजह से वहां से आने-जाने वाले लोगों को मुश्किल होती है। हालांकि शराब बेचने और शराब पिलाने के लिए दुकानदारों को अलग-अलग लाइसेंस लेना होता है।
इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए एसपी अंबाला ने बताया कि अगर कोई भी दुकानदार बिना लाइसेंस के शराब पिलाता या बेचता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी इलाकों के एसएचओ ने श+राब के ठेकेदारों की मीटिंग बुलाई थी कि कोई भी गैर कानूनी तरीके से काम न करें। एसपी ने सख्त निर्देश दिए कि अगर कोई ऐसा करता है तो उस पर FIR दर्ज की जाएगी।







