अंबाला (एकता): कृष्ण जन्माष्टमी हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है। पूरे देश में कृष्ण जन्माष्टमी बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है। आज यानि बुधवार को अंबाला में काफी रौनक रही। बाजारों में लोगों के लिए इस बार लड्डू गोपाल के लिए बनी रंग-बिरंगी पोशाक और लकड़ का झूला आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

दुकानदारों का कहना है कि पिछले 2 दिनों से काम काफी अच्छा चल रहा है। बाजार में खरीददारी करने आए लोगो का कहना है कि श्री कृष्ण के जन्म का ये त्योहार हमारे लिए बहुत खास है। इस बार बाजारों में उनके लिए काफी नए तरीके की ड्रेस आई है। हम इस दिन लड्डू गोपाल को पूरी तरह से सजाते हैं और उनका जन्मदिन मनाते है।








