जम्मू-कश्मीर (एकता): जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में गुरुवार को एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। जहां भारतीय सेना का एक ध्रुव हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस हादसे में एक जवान शहीद हो गया, जबकि 2 पायलट घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक यह हादसा मारवाह नदी के पास हुआ।
बता दें कि खराब मौसम के कारण इलाके में संचार सेवाएं काम नहीं कर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ पुलिस और सेना की टीम घटनास्थल पर पहुंची। हेलीकॉप्टर का मलबा चिनाब नदी में मिला। वहीं गंभीर रूप से घायल पायलटों को रेस्क्यू करने के बाद हेलीकॉप्टर लैंड होने वाली जगह पर पैदल ही ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।







