Home Crime स्वास्थ्य विभाग टीम की बड़ी छापेमारी, गर्भपात की दवाई बेचते मेडिकल स्टोर...

स्वास्थ्य विभाग टीम की बड़ी छापेमारी, गर्भपात की दवाई बेचते मेडिकल स्टोर संचालक रंगे हाथों गिरफ्तार

187
0

फरीदाबाद (अंकुर कपूर): फरीदाबाद के बल्लभगढ़ की सुभाष कॉलोनी में स्वास्थ्य विभाग टीम ने बड़ी छापेमारी की। बता दें कि उन्होंने गर्भपात की दवाई बेचते मेडिकल स्टोर संचालक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मीडिया सूत्रों के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम को लगातार पिछले कई दिनों से गुप्त सूचना मिल रही थी कि सुभाष कॉलोनी स्थित एक मेडिकल स्टोर संचालक पिछले काफी समय से गर्भपात करवाने वाली दवाइयां बेच रहा है।

टीम ने एक गर्भवती महिला को ग्राहक बनाकर मेडिकल स्टोर संचालक के पास दवाई लेने भेजा और मेडिकल स्टोर संचालक ने महिला से गर्भपात की दवाई देने के एवज में 500 रुपए एडवांस मांगे। जिसके बाद विभाग की टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर पूरा जाल बिछाया और जब महिला गर्भपात की दवाई लेने के लिए मेडिकल स्टोर संचालक के पास गई तो मौके पर ही उसे धर दबोच लिया। छापेमारी टीम ने मेडिकल स्टोर से एमटीपी किट भी बरामद की है और महिला द्वारा दिए गए 1000 रुपए भी बरामद किए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और अब पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here