Home Haryana बारिश के कहर से पूरा शहर हुआ जलमग्न, रिहायशी इलाके और औद्योगिक...

बारिश के कहर से पूरा शहर हुआ जलमग्न, रिहायशी इलाके और औद्योगिक कंपनियों में भी घुसा पानी 

195
0

फरीदाबाद (अंकुर कपूर): हरियाणा में बारिश के कहर से पूरा शहर जलमग्न हो गया। बता दें कि बेमौसम बारिश ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जानकारी के मुताबिक आज दोपहर बाद आसमान में अचानक काले बादल छा गए और झमाझम तेज बारिश शुरू हो गई। बरसात इतनी भयंकर हुई कि तमाम कॉलोनियां, सेक्टर एरिया और औद्योगिक क्षेत्र में बनी कंपनियों में भी पानी अंदर चला गया। जिससे कंपनियों में बनाए गए कंपोनेंट पानी में डूब कर खराब हो गए।

कंपनी मालिक ने बताया कि फरीदाबाद में पानी की निकासी की समस्या आज की नहीं बल्कि बहुत पुरानी है, जिसके लिए फरीदाबाद का नगर निगम सीधे तौर पर जिम्मेदार है। एक राहगीर ने बताया कि तेज बारिश के चलते वाटर लॉगिंग हो गई और उसका वाहन भी पानी में बंद हो गया। आपको बता दें कि अभी तो मॉनसून का आना अभी बाकी है आज हुई बारिश ने पूरे शहर को जलमग्न कर दिया है और सड़कों पर जाम की स्थिति देखने को मिल रही है। लोगों को डर लग रहा है कि आने वाले मॉनसून में होने वाली वाटर लॉगिंग से उनका क्या हाल होने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here