हरियाणा (एकता): भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी का नाम लेकर सरकार पर जुबानी हमला बोला है। भीम आर्मी चीफ ने कहा कि यहां मुझे हरियाणा के ज्यादा लोग दिख रहे हैं। हमारे नेतागण भी यहां हैं। एक दिन ऐसा था जब हरियाणा में बेटियों के लिए उतने अवसर नहीं थे।
आज का हरिणाया है जहां बेटियों के नाम से हरिणाया की पहचान होती है। मैंने तो देखा ओलंपिक में बेटियां मेडल लेकर आईं। सारे बेटे कमजोर पड़ गए थे। तब हम खुश हुए और हमने तालियां बजाईं, लेकिन आज वो बेटियां यहीं उनसे कुछ गज की दूरी पर बैठी हैं। आज आवाज नहीं जा रही है। पिछले कुछ समय में बहुत कुछ बदला है।







