Home Haryana अंबाला में जर्जर इमारत का हिस्सा गिरा, सब्जी विक्रेता घायल

अंबाला में जर्जर इमारत का हिस्सा गिरा, सब्जी विक्रेता घायल

2
0
Screenshot

अंबाला। शहर के दोखांबा चौक स्थित पुरानी सब्जी मंडी मे रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां वर्षों से बंद पड़ी एक जर्जर इमारत का लिंटेल (छत का हिस्सा) अचानक भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से एक सब्जी विक्रेता घायल हो गया।

घायल की पहचान पुरानी सब्जी मंडी निवासी राकेश कुमार के रूप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक संबंधित इमारत लंबे समय से बंद पड़ी थी और उसकी हालत बेहद खराब हो चुकी थी। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जर्जर भवन को लेकर पहले भी चिंता जताई गई थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार देर रात हुई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। हादसे के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जर्जर इमारतों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित बनाने या गिराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here