हिसार (एकता): हिसार में गौशाला के चौकीदार की बेरहमी से हत्या करने पर हड़कंप मच गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार घटना राजीव नगर स्थित गौशाला में हुई। बता दें कि चौकीदार योगेश उर्फ सोनू कामरा की कुल्हाड़ी से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने बड़े शातिराना अंदाज से वारदात को अंजाम दिया।
उन्होंने सबूत मिटाने के लिए गौशाला में लगे सीसीटीवी कैमरा ही घुमा दिया। ताकि किसी को शक न हो। वह मौके पर हत्या करने के बाद फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर शव को कब्जे में लिया। मामले की जांच शुरु कर दी है। मृतक पिछले 8 साल से गोशाला में चौकीदारी का काम कर रहा था। पुलिस गौशाला में काम करने वाले अन्य दो युवकों की तलाश कर रही है।







