Home Haryana 21 की 21 सीटों पर भाजपा की जीत तय : मंत्री कृष्ण...

21 की 21 सीटों पर भाजपा की जीत तय : मंत्री कृष्ण बेदी

3
0

अंकुर कपूर, अंबाला | अंबाला में नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में हरियाणा सरकार में मंत्री कृष्ण बेदी ने शहर का दौरा कर चुनावी माहौल को गर्माया। उन्होंने वार्ड नंबर 2 और 7 में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

दौरे के दौरान मंत्री कृष्ण बेदी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि अंबाला में पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में माहौल बना हुआ है और पार्टी नगर निगम की सभी 21 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि जनता विकास कार्यों और सरकार की नीतियों से संतुष्ट है, जिसका फायदा चुनाव में साफ दिखाई देगा।

इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला। बेदी ने आरोप लगाया कि महिलाओं और बेटियों के सम्मान को लेकर कांग्रेस की सोच हमेशा सवालों के घेरे में रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में महिलाओं को अपेक्षित सम्मान नहीं दिया और भविष्य में भी उससे ऐसी उम्मीद नहीं की जा सकती।

मंत्री के इस दौरे के बाद अंबाला में चुनावी सरगर्मियां और तेज हो गई हैं तथा सभी दलों ने प्रचार अभियान को और धार देना शुरू कर दिया है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here