Home Crime महेंद्रगढ़: ईंट-भट्ठे से अवैध रूप से रह रहे 14 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार,...

महेंद्रगढ़: ईंट-भट्ठे से अवैध रूप से रह रहे 14 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

140
0

महेंद्रगढ़  | महेंद्रगढ़ पुलिस ने खुफिया विभाग के सहयोग से एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए गांव आकोदा स्थित एक ईंट-भट्ठे से अवैध रूप से रह रहे 14 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है।

गिरफ्तार किए गए लोगों में तीन परिवार शामिल हैं, जिनमें 3 पुरुष, 4 महिलाएं और 7 बच्चे हैं। जांच में सामने आया कि ये सभी लोग वर्ष 2008 से 2021 के बीच भारत में प्रवेश कर चुके थे और बीते तीन वर्षों से ईंट-भट्ठे पर मजदूरी कर रहे थे। पुलिस ने सभी को थाना सदर महेंद्रगढ़ लाकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

गिरफ्तार किए गए नागरिकों की सूची:

  • रसेल अली (26 वर्ष)
  • सबाना (22 वर्ष)
  • राहिल्ला (52 वर्ष)
  • आसिया (03 वर्ष)
  • रेश्मा (13 वर्ष)
  • रफीकुल (28 वर्ष)
  • जानापी (24 वर्ष)
  • रूकसाना (10 वर्ष)
  • जुई (04 वर्ष)
  • अब्दुल सलाम (50 वर्ष)
  • रिम्मू (23 वर्ष)
  • रमून अली (07 माह)
  • सबिना (08 वर्ष)
  • सादिया (03 वर्ष)

जांच जारी, और भी खुलासे संभव

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच का मकसद यह पता लगाना है कि ये लोग किस रास्ते से भारत पहुंचे और इतने वर्षों तक यहां किस तरह से रह रहे थे। साथ ही उनके यहां रहने में किसी स्थानीय व्यक्ति की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here