हरियाणा – एशिया की सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट में अब निगम चालान काटेगा। सफाई व्यवस्था को दरुस्त करने के लिए फैसला लिया गया। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के बावजूद कपड़ा मार्केट में गंदगी के ढेर लगे रहते थे। जिसको देखते हुए सख्ती के आदेश जारी किए गए।
अंबाला को स्वच्छ रखने के लिए नगर निगम भरपूर प्रयास कर रहा है। सड़को पर कचरा न फैले इसलिए लोगों के घरों से भी कूड़ा उठाया जा रहा है। लेकिन फिर भी एशिया की सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट में गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। जिसका कारण दुकानदारों का डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वालो को कचरा न देना है। अक्सर देखा जाता है कि सुबह ग्राहकी के समय दुकानदार दुकान का कचरा कूड़े वालों को नहीं दे पाते हैं। रात के समय आसपास की जगहों पर कचरा फेंक देते हैं। जिसकी वजह से मार्केट में कचरे के ढेर लग जाते हैं। वही अब नगर निगम में इस पर सख्त दिखाई दे रहा है। ज्यादा जानकारी देते हुए नगर निगम के डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर ने बताया कि निगम की हाउस मीटिंग में यह फैसला लिया गया था कि कपड़ा मार्केट एरिया में जो भी दुकानदार कूड़ा फैलायेगे उनके चालान किए जाएंगे। जिसका लिए उन्होंने ऑर्डर जारी कर दिए है और अब जल्द ही ये चालान का कार्य भी शुरू होगा।







