Home Haryana PAK के इस क्रिकेटर का भारतीयों को लेकर आपत्तिजनक बयान, अनिल विज...

PAK के इस क्रिकेटर का भारतीयों को लेकर आपत्तिजनक बयान, अनिल विज ने लिया आड़े हाथ

209
0

अंबाला (अकुंर कपूर): पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद द्वारा भारतीयों को कायर कहने पर गृह मंत्री अनिल विज ने आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पाकिस्तान को 1965 और 1971 के युद्ध में हमने धूल चटाई। कारगिल में भारत ने तुम्हारा सब कुछ तोड़ दिया अब भी तुम्हें शर्म नहीं आती है। विज ने कहा कि क्या पाकिस्तान ने भारतीय सैनिकों की दिलेरी और उनकी क्षमता को देखा नहीं है। पाकिस्तान को इन सब से सबक लेना चाहिए और इस प्रकार की बातें नहीं करनी चाहिए।

गुजरात के मोरबी नदी पर बने केबल पुल के टूटने और कई लोगों की मौत हो जाने पर कांग्रेसी नेता सुरजेवाला द्वारा सवाल उठाने पर गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि ऐसे हादसों में सबसे पहले रेस्क्यू कार्य किया जाना चाहिए। वहां की सरकार बखूबी से कर रही है। विज ने कहा कि सुरजेवाला तो नोटों पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आते। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के राजनेता कभी भी सफल नहीं होते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here