Home Cricket IPL 2023: राहुल त्रिपाठी ने बल्ले से दिखाया दम…हैदराबाद के लिए बने...

IPL 2023: राहुल त्रिपाठी ने बल्ले से दिखाया दम…हैदराबाद के लिए बने किंग, जानिए कैसे पंजाब किंग्स को हराया

276
0

हरियाणा (एकता): आईपीएल 2023 के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स एक साथ मैदान में नजर आए। बता दें कि मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी और गेंदबाज़ मयंक मार्कंडे हैदराबाद के लिए हीरो रहे।

मीडिया सूत्रों के अनुसार हैदराबाद के लिए राहुल त्रिपाठी किंग बने, उन्होंने पंजाब को 8 विकेट से हराया। बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने शिखर धवन के नाबाद 99 के बदौलत टीम ने 143 रन बनाए। हैदराबाद ने 2 विकेट खोकर जीत हासिल की। टॉस जीतकर हैदराबाद ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों ने टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया।

आईपीएल 2023 में 144 रनों की पाछी करते हुए हैदराबाद ने महज 17.1 ओवर में जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजज करने उतरी पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 143 रन बनाए। हैरानी की बात यह है कि मैच में हैदराबाद के युवा स्पिनर मयंक मार्कंडे ने 4 ओवर में महज़ 3.80 की इकॉनमी से 15 रन खर्च 4 विकेट से सबको हैरान कर दिया। मार्कंडे ने सैम कर्रन, शाहरुख खान, राहुल चाहर और नाथन एलिस को भारी मतों से हराया। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए राहुल त्रिपाठी ने जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली और टीम को जीत तक ले गए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 154.17 का रहा। जिसके चलते मैच में हैदराबाद ने टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here