अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला में मिड-डे-मील हेल्पर यूनियन के बैनर तले स्कूलों में बच्चों को घर जैसा खाना खिलाने वाली वर्कर अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकाल के लिए भूख हड़ताल पर बैठ गई हैं। वहीं सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वर्कर्स ने उनकी मांगे पूरी करने की मांग की। बता दें कि वर्कर्स को पिछले 6 महीने से उनका वेतन नहीं मिला है, जिसका उनमें काफी रोष देखने को मिल रहा है।
जानकारी देते हुए अंबाला मिड-डे-मील की जिला प्रधान ने बताया कि पिछले लगभग 6 महीने से उन्हें वेतन नहीं मिला है। आज के इस महंगाई के दौर में 7000 रुपए में उनका गुजारा नहीं हो पाता है। सरकार को उनके लिए कुछ सोचना चाहिए और हर महीने की 10 तारीख तक उन्हें वेतन देना चाहिए। उन्होंने ये भी चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती, तब तक वे भूख हड़ताल पर बैठी रहेगी।







