सोनीपत (एकता): कहते हैं प्यार किसी सरहद का मोहताज नहीं होता है। अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो आप किसी भी सरहद को पार कर अपने प्यार तक पहुंच जाएंगे। कुछ ऐसा ही हरियाणा के सोनीपत की लड़की ने कर दिया। बता दें कि युवक के प्यार में अंधी लड़की को ऐसी खौफनाक मौत मिली कि हर किसी की रूह कांप जाएं। मीडिया सूत्रों के अनुसार सोनीपत के गांव गुमड़ से करीब 9 महीने पहले लापता हुई युवती मोनिका को लेकर सनसनीखेज खुलासा हुआ है।
IELTS करने के बाद कनाडा चली गई थी मोनिका
बता दें कि वह IELTS करने के बाद कनाडा चली गई थी, लेकिन उसको उसके प्यार ने वापस बुला लिया। जब वह वापस भारत आई तो उसने युवक से शादी कर ली। लेकिन शादी के बाद मोनिका का शव कंकाल के रूप में मिला। पुलिस ने उसके शव को गन्नौर में गढ़ी झंझारा रोड स्थित फार्म हाउस से बरामद किया है। बताया जाता है कि उसके प्रेमी गुमड़ के सुनील उर्फ शीला ने गोलियां मारकर उसकी हत्या कर शव को दफना दिया था। परिजन दिन-रात उसकी तलाश में ही जुटे थे। लेकिन वह न तो घर लौटी और न ही कनाडा।
मौसी के पास रहती थी मोनिका
बता दें कि मोनिका (22) मूल रूप से रोहतक जिले के गांव बालंद की रहने वाली थी। सोनीपत के गन्नौर क्षेत्र के गांव गुमड़ में अपनी मौसी के पास रहती थी। इस दौरान उसकी मुलाकात सुनील से हुई। धीरे-धीरे उसकी दोस्ती प्यार में बदल गई। कुछ समय बाद वह IELTS करके कनाडा चली गई।
कनाडा से वापस आकर गाजियाबाद में की शादी
मोनिका का पीछा उसके प्रेमी ने उसके कनाडा जाने के बाद भी नहीं छोड़ा। वह अक्सर उसको वापस इंडिया बुलाता रहता था। सुनील ने जनवरी, 2022 में मोनिका का अपहरण कर लिया। उसने मोनिका के साथ गाजियाबाद में शादी रचाई। इसके बाद जून 2022 में मोनिका लापता हो गई। उसका कहीं भी कोई पता नहीं लगा। काफी तलाश के बाद एसीपी गन्नौर आत्माराम बिश्नोई और ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार शिवकुमार व थाना गन्नौर से पुलिस की टीम के साथ फार्म हाउस में शीला की निशानदेही पर खुदाई की गई। वहां से कंकाल रुपी शव बरामद हुआ। जांच के बाद पता लगा कि यह शव लापता मोनिका का है। कंकाल को सोनीपत के नागरिक अस्पताल में रखा गया है। अब उसका डीएनए करवाया जाएगा।







