Home Ambala शाहाबाद में कृष्ण बेदी की टिकट काटने से नाराज़ भाजपा के 200...

शाहाबाद में कृष्ण बेदी की टिकट काटने से नाराज़ भाजपा के 200 पदाधिकारियों ने लिखा इस्तीफा

167
0
अंबाला,  6 अगस्त : शाहाबाद विधानसभा सीट से भाजपा द्वारा पूर्व मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी का टिकट काटने से भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष है। वह सुभाष कलसाना का टिकट बदलने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर आज भाजपा के विभिन्न पदाधिकारीयो ने हर मिलापी कृष्ण मंदिर धर्मशाला में बैठक की और हालात व अगले फैसले पर चर्चा की। साथ यह दावा किया गया कि 200 पदाधिकारीयो के त्यागपत्र आ चुके हैं।
2 दिन का दिया अल्टीमेटम
बता दें कि  पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी शाहाबाद से भाजपा की टिकट के दावेदार थे। भाजपा ने पहली लिस्ट में उनकी बजाय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुभाष कलसाना को कैंडिडेट बना दिया। इससे कार्यकर्ताओं में दो दिनों से रोष है और वह अपने त्यागपत्र भी लिख रहे हैं। आज शाहाबाद में हर मिलापी कृष्ण मंदिर धर्मशाला में भाजपा के हलके के तीनों मंडल अध्यक्षों की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें कृष्ण बेदी की टिकट काटने पर रोष जताया गया। कृष्ण बेदी समर्थक और हल्का मंडल अध्यक्षों ने कहा कि पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी के टिकट काटने के चलते कार्यकर्ताओं और समर्थकों में रोष है। अगर पार्टी दो दिनों में टिकट में बदलाव नहीं करती तो हलके के तमाम पदाधिकारी अपने पदों से त्यागपत्र दे देंगे।
टिकट काटे जाने के विरोध में त्यागपत्र देने के लिए बैठे 
 पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा किसान सेल के जिला प्रवक्ता करण सिंह तूर ने कहा कि आज हलके के तीनों मंडल अध्यक्षों की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बैठक आयोजित की गई। कार्यकर्ताओं को संयम बनाने के अपील की गई। वहीं उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष सरबजीत सिंह कलसानी को सूचना मिली है कि पार्टी 7 सीटों पर फिर से विचार कर रही है, उसमें शाहाबाद की सीट भी है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी ने ही हल्के में तमाम कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी बनाने का काम किया है। वह सभी उनके टिकट काटे जाने के विरोध में त्यागपत्र देने के लिए बैठे हुए हैं।वहीं युवा नेता एवं मंडल अध्यक्ष सहदेव मलान ने कहा कि हमारे पास करीब 200 से ज्यादा पदाधिकारीयो के त्यागपत्र आ चुके हैं और कई कार्यकर्ताओं को रोका गया है। दो दिन का पार्टी को समय दिया गया है इसके बाद फिर से समर्थको और कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई जाएगी।
 बता दे कि भाजपा द्वारा कृष्ण बेदी के टिकट काटने और सुभाष कलसाना को टिकट दिए जाने के विरोध में हलके के कार्यकर्ताओं और कृष्णा बेटी समर्थको ने भाजपा के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर पार्टी जल्द ही शाहबाद की सीट पर टिकट को लेकर बदलाव नहीं करती तो सभी पदाधिकारी अपने-अपने पदों से त्यागपत्र देने का काम करेंगे। अगर पार्टी फिर से कृष्ण बेदी को शाहाबाद से चुनाव मैदान में उतारती है तो भाजपा की झोली में शाहाबाद की सीट जितवाने का काम भी करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here