Home Entertainment Actress तेजस्वी ने मिनी ड्रेस में दिखाई कातिलाना अदाएं, तस्वीरों में देखें...

Actress तेजस्वी ने मिनी ड्रेस में दिखाई कातिलाना अदाएं, तस्वीरों में देखें boyfriend करण कुंद्रा के साथ दिखा खास बॉन्ड

179
0

हरियाणा (एकता): टीवी के सबसे मशहूर सीरियल नागिन 6 की एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश अपने फैशन से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। लेकिन इस बार तो एक्ट्रेस तेजस्वी की कातिलाना अदाएं देखने को मिली। किसी की भी नजर उनसे हट नहीं रही थी। तेजस्वी का यही चुलबुला अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा था।

मीडिया सूत्रों के अनुसार इन दिनों वह अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ एक इवेंट के दौरान स्पॉट हुई। इस मौके पर तेजस्वी के भाई प्रतीक भी नजर आए। बता दें कि तेजस्वी प्रकाश का बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ खास बॉन्ड देखने को मिला। वह खुद अपने स्टाइल से सभी का दिल चुरा रही थी। दरअसल वह ऑरेंज कलर की मिनी ड्रेस में काफी हॉट लग रही थी। तीनों ही बहुत स्टाइलिश लग रहे थे और उन्होंने पैपराजी के सामने पोज दिए। बता दें कि करण जहां ग्रे कलर के सूट पैंट में दिखाई दिए, वहीं प्रतीक ब्लैक टी-शर्ट और जींस में नजर आए।

तेजस्वी ने अपने लिए मिनी ड्रेस चुनी थी, जिसमें वह क्यूट लग रही थीं। तेजस्वी ने वन-शोल्डर में मिनी ड्रेस पहनी थी। हसीना की इस आउटफिट का कलर भी फैंस को काफी पसंद आ रहा था। वह अपने इस लुक से सभी को घायल कर रही थी। उन्होंने खुले बालों के साथ राउंड-ऑफ किया था। पैरों में मल्टीकलर स्ट्रैप्स वाली हील्स पहनी हुई थी। बता दें कि इस दौरान करण से पैप्स ने शादी का सवाल भी कर डाला, जिस पर उन्होंने सबकुछ तेजस्वी के भाई प्रतीक की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इनसे पूछ लो। एक्ट्रेस का स्वीट सिंपल लुक हमेशा से उनकी यूएसपी बना रहा है। उनकी क्यूटनेस पर केवल करण ही नहीं बल्कि लाखों फैंस मरते हैं। एक्ट्रेस की लाइफस्टाइल में भी काफी बदलाव आया। आज फैंस के मिल रहे प्यार से तेजस्वी काफी खुश हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here