Home Haryana इस अस्पताल में खराब पड़ी एक्सरे की मशीन मरीजों के लिए बनी...

इस अस्पताल में खराब पड़ी एक्सरे की मशीन मरीजों के लिए बनी आफत

216
0

अंबाला (अंकुर कपूर): छावनी सिविल अस्पताल में खराब पड़ी एक्सरे की मशीन लोगों के लिए आफत बन गई है। बता दें कि अंबाला छावनी सिविल में एक ही एक्सरे मशीन होने की वजह से मरीजों की भीड़ लगी हुई है, लेकिन डॉक्टरों का मानना है कि एक पोर्टेबल एक्सरे मशीन लगी हुई है। लेकिन मरीजों से हमने जब बातचीत की तो उन्होंने कहा कि एक्सरे करवाने के लिए शाहजादपुर से आए हैं और जब अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर बता रहे हैं कि एकसरे मशीन खराब पड़ी है।

उन्होंने बताया कि 10 दिन तक एक्सरे मशीन ठीक होगी। मरीज ने बताया कि दूर से आना मुश्किल है, नंबर मांगा गया तो वो भी नहीं दे रहे हैं। डॉक्टर पूजा ने जानकारी देते हुए बताया कि एक्सरे की मशीन खराब थी जिसके बाद इंजीनियर को बुलाया था, जो चेक करके मशीन का एक पार्ट लेकर गए हैं। मरीजों के लिए एक पोर्टेबल एक्सरे की मशीन है जिससे लोगों का एक्सरे हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here