Home election 30 गांव की महापंचायत ने MC चुनावों का किया बहिष्कार, बोले- ना...

30 गांव की महापंचायत ने MC चुनावों का किया बहिष्कार, बोले- ना वोट डालेंगे ना उम्मीदवार बनेंगे

192
0

गुरुग्राम (अंकुर कपूर): गुरुग्राम के मानेसर इलाके में सोमवार को महापंचायत का आयोजन किया गया। इस महापंचायत में कुल 30 गांवों ने हिस्सा लिया और इसको मानेसर के ही 4 गांवों ने बुलाया था। जानकारी के मुताबिक साल 2011 में इस इलाके के चार गांवों की 1128 एकड़ जमीन को सरकार ने अधिग्रहण किया था।

किसानों का ब्याज अभी तक सरकार ने नहीं दिया जो तकरीबन 900 करोड़ रुपए के आसपास है और ऐसे में इन चार गांवों ने पहले ही नगर निगम चुनावों का बहिष्कार कर दिया था। अब नगर निगम चुनाव में शामिल हुए 4 गांवों ने सभी गांवों को इकट्ठा किया। साथ ही सरकार पर आरोप लगाया कि वह लगातार उनके साथ भेदभाव कर रही है। यही कारण रहा कि तमाम 30 गांव इस महापंचायत में शामिल हुए। कई बड़े फैसले लिए गए जिसमें कहा गया कि नगर निगम मानेसर में कोई भी गांव अपना उम्मीदवार नहीं होता रहेगा और कोई भी वोट नहीं डालेगा। इसको लेकर हर गांव के मोजेस आदमियों की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय की गई है।

इसी को लेकर अब अगले रविवार यानी 2 अप्रैल को फिर से एक महापंचायत होगी और जो मौजी जिम्मेदारियों की जिम्मेदारी लगाई है। वह अपने गांव की सहमति पर पंचायत के सामने अपनी बात रखेंगे। साथ महापंचायत में ना केवल नगर निगम चुनाव का पूरी तरह से बहिष्कार किया गया बल्कि सरकार को भी चेतावनी दी। अगर सरकार अभी भी नहीं जागी तो आने वाले विधानसभा चुनाव के साथ-साथ लोकसभा चुनाव का भी बहिष्कार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here