अंबाला (अंकुर कपूर): इन दिनों प्रधानमंत्री के खिलाफ लगाए गए पोस्टर का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है। इसी बीच गृह मंत्री अनिल विज ने भी इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। मीडिया सूत्रों के अनुसार अनिल विज ने हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू के बयान पर भी तंज कसा।
उन्होंने कहा था कि वाटर सैस से पंजाब-हरियाणा पर असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जो हारा हुआ व्यक्ति है और जिसने हार स्वीकार होती है वो इसी प्रकार के काम करता है। दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश द्वारा वाटर सैस लगाया जा रहा है। इस पर हरियाणा के गृह मंत्री ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ये बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। हमें हमारे हिस्से का पानी मिल रहा है तो ये कौन होते हैं वाटर सैस लगाने वाले।







