पानीपत (एकता): हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा रेलवे स्टेशन के नजदीक उस समय चीख पुकार मच गई, शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस ट्रेन 2 हिस्सों में बंट गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार हादसे को लेकर यात्रियों में हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी जानि नुकसान नहीं हुआ।
ट्रेन रोजाना की तरह दिल्ली से चलकर पंजाब के अमृतसर जा रही थी। अचानक समालखा पहुंचने पर संदिग्ध परिस्थितियों में डिब्बे में डिब्बा जोड़ने वाली क्लिप अचानक निकल गई और ट्रेन 2 हिस्सों में बंट गई। ट्रेन को किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ। वहीं पुलिस हादसे की जांच कर रही है।







