Home Haryana विश्व प्रसिद्ध मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में पहले चैत्र नवरात्रि में उमड़ी...

विश्व प्रसिद्ध मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में पहले चैत्र नवरात्रि में उमड़ी भक्तों की भीड़

277
0

झज्जर (एकता): हरियाणा झज्जर जिले के बेरी कस्बे में स्थित विश्व प्रसिद्ध मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में पहली चैत्र नवरात्रि पर भक्तों की भीड़ उमड़ी। बता दें कि सुबह से ही मंदिर में काफी लोग आ रहे हैं। भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। भक्तों की सुबह से ही मंदिर में लाइन लग गई। भक्तों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसको लेकर बेरी नायब तहसीलदार अशोक कुमार खुद मंदिर में जायजा ले रहे थे।

पुजारी ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और उसके बाद भक्तों के लिए दर्शन के लिए मंदिर के कपाट खोले गए। पुलिस प्रशासन की तरफ से मंदिर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। वाहनों को बेरी से बाहर ही रोक दिया गया। ताकि ट्रैफिक न हो और मंदिर में भक्तों को आने में कोई दिक्कत न हो। जिसके चलते भक्त मंदिर तक पैदल ही पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here