Home Haryana साइबर सिटी के रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प… आधुनिक टच के साथ...

साइबर सिटी के रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प… आधुनिक टच के साथ दी जाएंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

160
0
गुरुग्राम : चन्द्रिका ( TSN)- अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश के रेलवे स्टेशनों का व्यापक कायाकल्प करते हुए उन्हें आधुनिक टच दिया जा रहा है। अमृत काल की इस विकास यात्रा में अब गुरूग्राम रेलवे स्टेशन का नाम भी जुड़ गया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से रेलवे की अनेक परियोजनाओं का शुभारंभ व शिलान्यास किया। इसी कड़ी में गुरुग्राम के रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण का भी शिलान्यास किया गया।
 करीब 295 करोड रुपए की लागत से बनने वाले इस रेलवे स्टेशन पर अपग्रेडेशन के बाद विश्व स्तर की सुविधा विकसित की जाएगी। गुरुग्राम रेलवे स्टेशन का अपग्रेडेशन दो चरणों में होगा।  पहले चरण में करीब 295 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे और दूसरे चरण में भी करीब इतनी ही राशि खर्च की जाएगी। अपग्रेडेशन कार्य में खास बात यह होगी कि गुरुग्राम रेलवे स्टेशन को दो एंट्रियां मिल जाएंगी। राजेंद्र पार्क की ओर से भी गुड़गांव के लोगों को रेलवे स्टेशन के लिए प्रवेश मिलेगा । वही दौलताबाद फ्लाईओवर से गुजरने वाले वाहन भी सीधे स्टेशन से जुड़ जाएंगे। इसकी भी योजना तैयार की जा रही है। रेल भूमि विकास प्राधिकरण ने गुरुग्राम  स्टेशन के अपग्रेडेशन  योजना को तैयार किया है। नए अपग्रेडेशन प्लान के अनुसार रेलवे स्टेशन के आसपास कॉलोनी में रहने वाले लोगों की बरसो पुरानी मांग सीमेंट याड को हटाने की भी पूरी हो गई। रेलवे स्टेशन के साथ लगती कॉलोनी के निवासियों की शिकायत थी कि सीमेंट यार्ड के कारण उनके घरों में सीमेंट की धूल उड़ती है व सांस लेने में काफी दिक्कत का का सामना करना पड़ रहा है। अपग्रेडेशन प्लान में रेलवे अधिकारियों को सीमेंट यार्ड को स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए थे, जिसे अपग्रेडेशन प्लान में शामिल कर लिया गया है।
गुरुग्राम रेलवे स्टेशन अपग्रेडेशन योजना के तहत करीब 12 लिफ्ट,  एक्सीलेटर्स, दो मंजिला फूड कोर्ट, फुट ओवर ब्रिज,मल्टीलेवल पार्किंग, सोलर पैनल भी लगाए जाएंगे। इससे पहले रेलवे की ओर से पटौदी रोड व रेवाड़ी रेलवे स्टेशन का चयन अमृत भारत मिशन के तहत किया गया था जिन पर काम शुरू कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here