Home election दीपेंद्र हुड्डा बोले- अब पत्रकार ही बचे हैं धरना प्रदर्शन को, सभी...

दीपेंद्र हुड्डा बोले- अब पत्रकार ही बचे हैं धरना प्रदर्शन को, सभी वर्ग सड़कों पर

191
0

यमुनानगर (अंकुर कपूर): यमुनानगर में 2 अप्रैल को कांग्रेस का ‘विपक्ष आपके समक्ष’ कार्यक्रम होने वाला है। इसी को लेकर जहां 2 दिन तक प्रदेश कांग्रेश अध्यक्ष उदय भान दौरे पर रहे। वहीं हरियाणा के एकमात्र विपक्षी सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी यमुनानगर जिला के दो दिवसीय दौरे पर हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमन त्यागी के निवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम का 14 अप्रैल को सोनीपत में समापन होगा। ‘विपक्ष आपके समक्ष’ कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब सरकार लोगों की आवाज को लाठी से दबाने का प्रयास करती है तो विपक्ष की जिम्मेवारी बनती है। वह उनके मुद्दों को लेकर आए, इसी को लेकर विपक्ष आपके समक्ष का कार्यक्रम रखा गया है।

दीपेंद्र ने कहा कि हरियाणा में सभी वर्ग सड़कों पर हैं, अब शायद पत्रकार ही बचे हैं, उन्हें भी सड़कों पर आना होगा।  हुड्डा ने दावा किया कि हरियाणा में सभी लोग परेशान हैं, वह परिवर्तन चाहते हैं और कांग्रेस व हुड्डा की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहे हैं । उन्होंने कहा कि अमित शाह ने भी हरियाणा का दौरा करके यह जान लिया कि हरियाणा सरकार अकेले चुनाव लड़ने में सक्षम नहीं है।

हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है, गुटबाजी है तो वह बीजेपी में है। आदमपुर उपचुनाव में राव इंद्रजीत, कृष्ण पवार गुर्जर नहीं आए। अरविंद शर्मा मनीष ग्रोवर पर आरोप लगा रहे हैं, जेजेपी बीजेपी सरकार में खींचातानी है महकमों को लेकर। उन्होंने कहा कि आजादी से लेकर 2014 तक हरियाणा पर 70000 करोड़ का कर्ज था, लेकिन पिछले 1 वर्ष में 84000 करोड़ का कर्ज और बढ़ गया। जबकि विकास कार्य हुए नहीं, कोई नया थर्मल नहीं लगा, जो सड़के हैं वह केंद्र सरकार बना रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here