Home Crime अंबाला पुलिस के हाथ एक और सफलता, करोड़ों की हेरोइन के साथ...

अंबाला पुलिस के हाथ एक और सफलता, करोड़ों की हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

160
0

अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला में नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत पुलिस के हाथ एक और सफलता लगी है। अंबाला पुलिस की सीआईए 2 शाखा ने एक बार फिर करोड़ों की हेरोइन पकड़ी है। बता दें कि इस बार अंबाला पुलिस ने 1 करोड़ से ज्यादा की हेरोइन बरामद की है। सीआईए 2 ने 3 नशा तस्करों को 210 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी देते हुए एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि पकड़े गए तीन आरोपियों में से दो पर पहले भी NDPS सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि इन दिनों दिल्ली नशा तस्करों का गढ़ बना हुआ है और जब भी जिले में नशा पकड़ा जाता है तब-तब तस्करों का कनेक्शन दिल्ली से निकलता है। अंबाला में नशा तस्करों की धर पकड़ में लगी अंबाला पुलिस ने एक बार फिर से करोड़ों की हेरोइन बरामद कर कामयाबी हासिल की है।

इस बार करोड़ों की हेरोइन के साथ-साथ 3 नशा तस्करों को भी काबू किया है, जो सिल्वर कलर की आई 20 गाड़ी में दिल्ली से अंबाला छावनी में नशे की तस्करी कर रहे थे। जिसकी गुप्त सुचना जब अंबाला सीआईए 2 को मिली तो उन्होंने NH 44 पर नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध गाड़ी की जब चेकिंग की गई तो उसमे 210 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी इंटरनेशनल मार्किट में कीमत 1 करोड़ से ज्यादा है। पुलिस ने कार सवार तीनों नशा तस्करों को काबू कर लिया है, जिनकी पहचान मलकीत सिंह, बृजेश चड्डा, रमनदीप सिंह के रूप में हुई है।

इस साल पिछले साल के मुकाबले अंबाला में काफी ज्यादा तस्कर अंबाला पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। इस साल अंबाला पुलिस 137 नशा तस्करी के केस दर्ज किए हैं तो वहीं इन मामलों में 177 तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनसे 5 किलो 377 ग्राम हेरोइन , 17 क्विंटल से ज्यादा भुक्की , अफीम 18 किलो ,6 केस प्रॉपर्टी अटैचमेंट रिकवर किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here