चंडीगढ़ (एकता): हरियाणा विधानसभा बजट सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक दल की मीटिंग हुई। मीडिया सूत्रों के अनुसार महिला जूनियर कोच से छेड़छाड़ के आरोपों के बाद पहली बार विधानसभा मंत्री संदीप सिंह पहुंचे। बता दें कि हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा चरण शुक्रवार से शुरू हुआ। इस सत्र के हंगामेदार होने के आसार हैं। दूसरे चरण में बजट अभिभाषण पर व्यापक चर्चा होगी।







