Home Crime शराब के नशे के चलते पूर्व सैनिक ने उठाया खौफनाक कदम, जानिए...

शराब के नशे के चलते पूर्व सैनिक ने उठाया खौफनाक कदम, जानिए क्या रही वजह

189
0

अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला छावनी में एक पूर्व सैनिक द्वारा खौफनाक कदम उठाने का मामला सामने आया है। बता दें कि चमेली पुल के पास पूर्व सैनिक सुरेंद्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका परिवार के साथ झगड़ा चल रहा था और कुछ साल पूर्व उसके बेटे की मौत हो गई थी, जिसके बाद में शराब का अधिक सेवन करने लगा था। इसकी सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी व उसके परिजनों को भी दी जिस पर मृतक का साला व उसकी बेटी मौके पर पहुंचे। इस मामले की जानकारी देते हुए पड़ोसी ने बताया कि सुरेंद्र रोजाना शराब का सेवन करते थे।

काफी दिनों से दिमागी रूप से परेशान थे। लगभग साल से सुरेंद्र अकेले ही रह रहे थे। इनकी एक बेटी थी। इस मामले की जानकारी देते हुए अंबाला कैंट सदर थाना प्रभारी नरेश कुमार ने मौके का मुआयना किया। फांसी से नीचे उतार कर उसके शव को सिविल हॉस्पिटल में भेजने को कहा है। उन्होंने बताया कि यह 53 साल का पूर्व सैनिक है और इसका नाम सुरेंद्र कुमार है जो परिवार से झगड़े के कारण अलग रहता था। चमेली पुल के पास यह फौजी किराए के मकान में काफी समय से रह रहा था और उसकी पत्नी भी बीमार चल रही है, जो अपने मायके में इलाज करवा रही है। एसएचओ का कहना है कि इसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here