कुरूक्षेत्र (अंकुर कपूर): कुरूक्षेत्र पुलिस ने गैंगवार में जुगनू के हाथ काटकर साथ ले जाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दरअसल कुरूक्षेत्र में हवेली ढाबा पर जुगनू के हाथ काटने वालों की गिरफ्तारी का मामला पुलिस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया था। इसके लिए बकायदा उन्होंने ₹1 लाख के इनाम की घोषणा भी की थी ऐसे में कैथल जींद सीमा पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने हाथ काटने में इस्तेमाल होने वाले गंडासे को भी आरोपियों से बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इसमें 8 लोग शामिल थे, उनमें से कुछ लोग जेल में हैं। पुलिस का कहना है कि इस मामले में प्रयोग की गई कार पहले दिन से हमारे राडार पर थी और उसी के आधार पर हमने जांच शुरू की। वहीं अन्य आरोपियों को भी जल्द पकड़ा जाएगा। इस मामले में एक महिला की संलिप्तता पर भी पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भोरिया ने बताया कि अंकुश कमाल पुरिया सहित कई बड़े नाम भी आ रहे हैं जिनसे पूछताछ की जा रही है। अब रिमांड के दौरान पूरे मामले की सच्चाई और तह तक जाया जाएगा।







