Home Haryana हरियाणा में शीतलहर का अलर्ट, आज देखें मौसम रिपोर्ट

हरियाणा में शीतलहर का अलर्ट, आज देखें मौसम रिपोर्ट

29
0

चंडीगढ़ |  हरियाणा में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में कड़ाके की ठंड और ठंडी हवाओं का दौर लगातार जारी है। अधिकतम तापमान पूरे प्रदेश में 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है।

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी जिलों जैसे अंबाला, करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र में घना कोहरा पड़ने की संभावना है। इसके अलावा हिसार और सिरसा में भी घना कोहरा छा सकता है। इससे दृश्यता प्रभावित होने के साथ सड़क और ट्रैफिक पर भी असर पड़ सकता है।

बीती रात को नारनौल का तापमान सबसे कम रिकॉर्ड किया गया। कई क्षेत्रों में खेतों पर पाला जमना शुरू हो गया है, जिससे किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा है। मौसम विभाग ने किसानों से सतर्क रहने और फसल सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने की सलाह दी है।

रविवार को प्रदेश के 9 जिलों में ‘कोल्ड डे’ की स्थिति रही। लोगों को मौसम के अनुसार सर्दी से बचाव के लिए गरम कपड़े और हेल्दी डाइट अपनाने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे के चलते यातायात और स्कूल समय प्रभावित हो सकता है, इसलिए सभी से सतर्क रहने की अपील की गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here