हरियाणा (एकता): ओमप्रकाश चौटाला के पोते दिग्विजय चौटाला और लगन रंधावा आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बता दें कि उनकी शादी में आज बॉलीवुड अभिनेताओं, गायकों सहित कई पॉलिटिशियन शामिल होंगे। मीडिया सूत्रों के अनुसार रविवार को दोनों की दिल्ली में सगाई हुई। दिग्विजय सिंह चौटाला JJP के प्रधान महासचिव हैं और इस वक्त वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में बन हुए हैं।

बता दें कि 15 मार्च को लगन रंधावा संग गुरुग्राम में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी में 4 हजार VIP सहित 60 हजार लोगों के खाने पीने का इंतजाम किया गया है। हालांकि दिग्विजय के दादा ओपी चौटाला और चाचा अभय चौटाला सगाई समारोह में शामिल नहीं हुए। शादी में बॉलीवुड की कई हस्तियों को न्यौता दिया गया है, उनमें सलमान खान, संजय दत्त, रणदीप हुड्डा, कैलाश खेर, एपी ढिल्लों, गुरू रंधावा और हनी सिंह शामिल हैं।

23 मार्च को दिल्ली में होगी रिसेप्शन
बताया जा रहा है कि दिग्विजय चौटाला और लगन रंधावा की 23 मार्च को दिल्ली में शादी की रिसेप्शन होगी। चौटाला परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्रियों, राज्यपालों और अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों, खिलाड़ियों, हॉलीवुड और बॉलीवुड अभिनेताओं और गायकों को शादी के कार्यक्रमों के लिए निमंत्रण भेजा है।







