हरियाणा (एकता): यौन शोषण और मर्डर केस में उम्रकैद की सजा भुगत रहे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम ने चुनावी साल से पहले पॉलिटिकल विंग को भंग कर दिया है।
मीडिया सूत्रों के अनुसार राम रहीम ने अपने अनुयायियों से कहा कि अब डेरे का कोई राजनीतिक विंग नहीं होगा। हालांकि चुनावों के दौरान राम रहीम के जेल से बाहर आने को लेकर कई सवाल उठ चुके हैं। लेकिन अब उन्होंने राजनीति से अपना पल्ला झाड़ विंग को भी खत्म कर दिया।
डेरा सच्चा सौदा के प्रवक्ता जितेंद्र खुराना ने खंडन किया है। हरियाणा के साथ-साथ पंजाब, राजस्थान सहित अनेक राज्यों में पॉलिटिकल विंग चुनावों के मद्देनजर एक्टिव रहते हैं। बता दें कि विंग का गठन साल 2007 के पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले किया गया था।







