Home Haryana कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को फिर...

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को फिर दी नसीहत

180
0
यमुनानगर, 08 नवंबर – प्रदेश में डीएपी खाद को लेकर एक बार फिर कांग्रेस नेता व राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने हरियाणा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। सुरजेवाला के बयान पर पलटवार करते हुए कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने एक बार फिर सुरजेवाला को हरियाणा नहीं बल्कि राजस्थान के किसानों की चिंता करने की नसीहत दी है।
राजस्थान पर ध्यान दें सुरजेवाला, हरियाणा में नहीं डीएपी की कोई कमी
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश में डीएपी की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि 3 नवंबर से प्रतिदिन खाद पहुंच राणा है और हर जिले में उसका वितरण किया जा रहा है।वही कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने केंद्र सरकार द्वारा पराली जलाने वाले किसानों पर जुर्माना राशि दोगुना किये जाने के सवाल पर कहा कि सरकार का जुर्माना राशि बढ़ाने के पीछे केवल यही उद्देश्य है कि किसान पराली में आग न लगाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा में किसान पहले ही पराली प्रबंधन को लेकर जागरूक है। वही उन्होंने कहा कि पराली प्रबंधन करने वाले किसानों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी करने बारे सरकार विचार करेगी।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान द्वारा हार के लिए पार्टी के प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया को जिम्मेदार ठहराया है, इस सवाल के जवाब में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार व गुटबाजी का शिकार है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय कांग्रेस नेताओं के जिस प्रकार सरकार आने पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले ब्यान सामने आए थे, उससे जनता इनके मंसूबो को समझ चुकी थी, जिसके चलते उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here