सोनीपत (एकता): हरियाणा में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि सोनीपत जिले के गांव लिवासपुर के पास सड़क किनारे झाड़ियों में एक नवजात बच्चे को फेंका गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार घटना का पता उस समय चला जब देर शाम एक युवक वहां घूम रहा था।
अचानक उसे वहां पकड़े में लिपटा नवजात दिखाई दिया। लेकिन जब उसने बच्चे को उठाया तो उसकी मौत हो चुकी थी। उसने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं युवक के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।







