अंबाला (अंकुर कपूर): गृह मंत्री अनिल विज 11 मार्च को जनता दरबार आयोजित करेंगे। बता दें कि अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रदेश की जनता की अनिल विज फरियादें सुनेंगे। जनता दरबार सुबह 10 बजे शुरू होगा और दोपहर केवल एक बजे तक दरबार में पहुंचने वाले फरियादियों की समस्याओं को ही अनिल विज द्वारा सुना जाएगा।
गौरतलब है कि गृह मंत्री का जनता दरबार हर माह के दूसरे और चौथे शनिवार को आयोजित किया जाता है, जिसमें प्रदेश के कोने-कोने से आए फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं। जनता दरबार में अनिल विज समस्याओं को सुन मौके पर ही अधिकारियों को कार्रवाई के लिए दिशा-निर्देश देते हैं।







